कासगंजः जनपद न्यायालय कासगंज के अंतर्गत विभिन्न न्यायालयों एवं कार्यालयों में आवंटित कम्प्यूटर प्रिंटर H.P.Model P1008,  04 नग जिनकी वारंटी समाप्त हो चुकी है। उनकी मरम्मत के संबंध में अधिकृत पंजीकृत डीलर/फर्मो से कोटेशन आमंत्रित किये जाते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष क्रय समिति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कासगंज विजेश कुमार ने बताया है कि मरम्मत करने हेतु इच्छुक फर्म अपना कुटेशन बंद लिफाफे में कार्यालय केन्द्रीय नजारत जनपद न्यायालय कासगंज में आगामी 27 सितम्बर 2021 की सांय 4 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कोटेशन क्रय समिति के समक्ष 27 सितम्बर को ही 4ः30 बजे खोले जायेगें। विस्तृत जानकारी केन्द्रीय नाजिर जनपद न्यायालय कासगंज से किसी भी कार्य दिवस में ली जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *