विकास भवन में किया गया भूजल सप्ताह पर कार्यशाला का आयोजन

कासगंज (सू0वि0)।मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित सभागार में भूजल सप्ताह पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में जल की महत्ता और भूजल स्त्रोतों का संरक्षण कैसे करें और लोगों को किस प्रकार जागरूक करें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि जल सरंक्षण का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। भविष्य में पेयजल की समस्या गम्भीर रूप लेगी उसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं। दिनों-दिन पानी का स्तर घटता जा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिये जल संरक्षण हेतु जगह-जगह तालाब बनाये जायें। नहरों के किनारे जो तालाब हैं उनमें कच्ची नालियों के सहारे नहर का पानी पहु्ॅचाया जाये। वर्षा के जल का संचयन तालाबों में किया जाये। रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा के जल का संचयन किया जाये। हैण्डपाइप आदि के नीचे सोकपिट आदि का निर्माण कराकर उसके पानी को पुनः जमीन में पहॅुचाया जाये।

उन्होनें बताया कि गाॅवों में पुराने बने कुओं को अब शौचालय के सोकपिट का रूप दे दिया गया है अथवा कूड़ा-कचरा डाल कर उन्हे पाटा जा रहा है जो कि बहुत गलत है। कुओं में यदि मल-मूत्र एकत्र हो जायेगा तो वह गहराई में होने के कारण हमारे भूजल को प्रदूषित करेंगा। जिससे हममें अनेक तरह की बीमारियाॅ जन्म लेंगी।

श्री मिश्र ने कहा कि आप सभी लोग जहाॅ भी जाये लोगों को पानी के संरक्षण के बारे लोगों जागरूक करें। उन्हें बतायें कि वर्षा के जल को संरक्षित करें और भूमिगत जल को कम से कम बर्बाद करें। भावी पीढ़ियांे के लिये पानी बचायें।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एस.एन. श्रीवास्तव, पी0डी0 डीआरडीए रामायण सिंह यादव, डी0सी0 मनरेगा अजय कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सहावर सुनील कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पटियाली मनीष कुमार वर्मा सहित ग्रामों के सचिव व ग्राम विकास अधिकारीगण उपस्थिित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *