कार्य शीघ्र पूरा कराने के दिये निर्देश

जिला सम्वाददाता

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शनिवार को काली नदी पर निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का गहन निरीक्षण किया। अभिलेखों को चैक किया। बजट आवंटन तथा अब तक हुये व्यय एवं कराये गये कार्य की जानकारी ली। निर्देश दिये कि सभी कार्य शीघ्र कराकर इसे संचालित कराया जाये।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कार्य पूर्ण हो जाने पर कासगंज शहर के गन्दे पानी की निकासी को काली नदी में सीधा न गिराकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया जायेगा। इस गन्दे पानी का ट्रीटमेंट कर इसे सिंचाई के लिये उपयोग में लिया जायेगा। ठोस गंदगी से खाद बनाई जायेगी। निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य उ0प्र0 जल निगम यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई आगरा द्वारा कराया जा रहा है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में नदरई और सैलई के दो नालों को मिलाया गया है। जिनके पानी का ट्रीटमेंट किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के ले आउट को चैक किया। सैक्शन और चैम्बर तथा उसके कार्य का स्वयं निरीक्षण किया। प्लांट में विद्युत कनेक्शन की समस्या है, इस सम्बन्ध में मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्लांट चालू हो जाने पर शुरूआत में 03 माह का ट्राइल किया जायेगा। तत्पश्चात ही इसे पूर्ण रूप से संचालित कर दिया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *