पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों की पत्नियों को किया गया सम्मानित

जिला सम्वाददाता

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में गुरूवार को बीएवी इन्टर कालेज,  कासगंज में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों की पत्नियों को माल्यार्पण कर तथा शाल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी देश का सम्मान रखने वाले तथा सीमाओं को सुरक्षित रखते हुये अपनी जान की बाजी लगाकर देश की आन बान तथा शान की रक्षा करने वाले शहीद सैनिकों की विधवाओं, वीर नारियों को सम्मानित करते हुये गौरव का अनुभव हो रहा है। आप सभी देश की अमूल्य धरोहर हैं। सभी अपने को स्वस्थ और सुरक्षित रखें।

द्वितीय विश्वयुद्व व अन्य युद्वों के दौरान शहीद हुये सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्वांजलि दी गई। समारोह में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी (अ0प्रा0)कमाण्डर सतीश कुमार एवं बड़ी संख्या में सैनिक विधवायें व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *