स्टेडियम को शीघ्र हैण्डओवर कराने के दिये निर्देश।
जिला सम्वाददाता
जिला सम्वाददाता
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र सोरों में स्थित आदर्श मेहता संस्कृत विद्यालय तथा सोरों के फरीदपुर पहुंच कर रू0 10 करोड़ 21 लाख 25 हजार की लागत से नवनिर्मित स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय की स्थिति में सुधार लाने तथा स्टेडियम को शीघ्र हैण्डओवर कराने के सम्बन्धितों को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने आदर्श मेहता संस्कृत विद्यालय के अभिलेखों को चैक किया। तैनात शिक्षकों एवं बच्चों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मेहता पुस्तकालय के सम्बन्ध में भी विस्तार से पूंछताछ की। विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने तथा पठन पाठन की स्थिति में सुधार लाने एवं विद्यालय की दशा बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सोरों के फरीदपुर ग्राम में नवनिर्मित र्स्पाटस स्टेडियम पहुंच कर निर्माण कार्य पूर्ण होने के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था उ0प्र0 निर्माण निगम के अवर अभियंता के0के0शर्मा से विस्तार से पूंछताछ की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इसी माह स्टेडियम में समस्त कार्य एवं सुविधायें पूर्ण कर यथाशीघ्र क्रीड़ा विभाग को हैण्डओवर कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में कोई भी ढिलाई न बरती जाये।
