कासगंज : माननीय उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में एवं श्री दिवेश चन्द्र सामंत, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14/09/2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा श्री गणेश इण्टर कालेज, जनपद कासगंज में हिन्दी दिवस एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, शिशुओं के प्रति यौन अपराधों से संरक्षण बिषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव सुश्री नितिशा सिंह द्वारा की गयी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा 14 सितंबर हिन्दी दिवस के अवसर पर उपस्थित विद्यार्थीयों एवं जन सामान्य को सम्बोधित करते हुये बताया कि यह गर्व की बात है कि संविधान सभा ने हिन्दी को देश की आधिकारिक राजभाषा के रूप में अपनाया था। संविधान ने वही अनुमोदित किया और देवनागरी लिपि में लिखी गयी है। हिन्दी हमारी मात्रभाषा है। यह हिन्दी भाषा के महत्व पर जोर देने का एक दिन है। हमारे देश में ही हिन्दी का महत्व कुछ खो सा गया है यहाँ पर अंग्रेजी बोलने वाली आबादी को समझदार समझा जाता है। हिन्दी दिवस हमारी राष्ट्रीय भाषा के साथ-साथ हमारी संस्कृति के महत्व पर जोर देने के लिये एक महान कदम है। साथ ही उपस्थित छात्राओं को उनके अधिकार एवं गुड टच एण्ड बैड टच के बारे में बताया । बच्चों को यौन शिक्षा देने के साथ ही उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में बताना भी एक जरूरी बिषय है। माता-पिता अपने बच्चों को गुडटच और बैडटच के बारे में बताने से संकोच ना करें। जिसके कारण बच्चे यौन शोषण का शिकार होते हैं। हमारा समाज विकसित हो रहा है इसके साथ ही में मनुष्य की आपराधिक भावना भी बढ़ रही है। मानव को पिछले युग में कई बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ समय पहले आपराधिक दिमाग वाले लोग समाज की वस्तुओं को निशाना बनाते थे, लेकिन हाल के वर्षों में ये छोटे बच्चों और शिशुओं को निशाना बनाने लगे हैं। मानवता पशुता में ढ़लती जा रही है।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य श्री हरि प्रकाश नरायण दुबे, अध्यापक श्री डी.के सिंह, श्री मनोज यादव, श्री राकेश मिश्रा आदि अध्यापकगण का सराहनीय सहयोग रहा।
