कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे  की उपस्थिति में, जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना संकुल का निर्माण शासन द्वारा बजट प्राप्त होते ही प्रारंभ करा दिया जायेगा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी स्तर पर पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। यदि कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो उसकी पुलिस द्वारा गहनता से जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि दैनिक जागरण (आगरा) के गंजडुण्डवारा क्षेत्र के संवाददाता मुन्नालाल अग्रवाल की सितम्बर 2020 में कोविड-19 से हुई मृत्यु पर मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा उनके परिजनों को 10 लाख रू0 की सहायता राशि प्रदान की गई है। कोविड-19 से जनपद में यदि किसी अन्य पत्रकार की मृत्यु हुई हो तो उनके आश्रित आवश्यक दस्तावेजों सहित आर्थिक सहायता हेतु जिला सूचना कार्यालय में आवेदन कर सकते है। बैठक मंे बताया गया कि शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को नियमानुसार बीमा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक विवरण मुख्यालय को प्रेषित कर दिया गया है।

बैठक के अंत में अपर जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *