अन्न महोत्सव की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, दिए निर्देश

कासगंज (सू0वि0) : जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कल देर शाम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 05 अगस्त को जिलेभर की सभी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजित किये जाने हेतु तैयारियों संबंधी बैठक समस्त एसडीएम व जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन समेत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आगामी 05 अगस्त को जिले की सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सभी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव का कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए आयोजन होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। कार्यक्रम में सभी उचित दर दुकानों पर पीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण दूरदर्शन के जरिए होगा। सभी उचित दर विक्रेता अपनी दुकानों पर साफ-सफाई व सुसज्जित कराकर 100 कार्डधारकों के बैठने की व्यवस्था कराएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उचित दर दुकानों पर कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी शिक्षामित्र, परिषदीय विद्यालय की एमडीएम प्रभारी मौजूद रहेंगे। वहीं एसडीएम, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, एडीओ स्तर के अधिकारी व ब्लॉक मिशन मैनेजर भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि (सांसद, विधायक, जिपं अध्यक्ष, नगरीय निकाय अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख व प्रधान)की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *