ग्राम कैण्डी में मण्डलायुक्त एवं जनप्रतिनिधि के रूप में रजनीकांत माहेश्वरी ने लाभार्थियों को वितरित किया निःशुल्क खाद्यान्न,

कासगंज (सू0वि0) : आयुक्त अलीगढ मण्डल, अलीगढ़/जिले के नोडल अधिकारी श्री गौरव दयाल की अध्यक्षता और बृजक्षेत्र अध्यक्ष भाजपा रजनीकांत माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य मंे उनके कर कमलों द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत विकास खण्ड सोरों के ग्राम कैण्डी में लाभार्थियों को निशुल्क राशन वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत प्रत्येक राशन कार्डधारक के कार्ड में जितने लोग अंकित हैं उन्हें प्रति यूनिट के हिसाब 2 किलांे चावल व 3 किलों गेहूॅ विशेष बैग में ब्रोशर व मा0मुख्यमंत्री जी के पत्र के साथ दिया गया।

इस अवसर पर श्री माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के हितों का ध्यान रखने वाली सरकार है। गरीबो का ऋण माफ किया जा रह है। उन्हें निशुल्क राशन, विद्युत/गैस कनेक्शन दिये जा रहे हैं। गरीबों की पुत्रियों का विवाह कराया जा रहा है। गुण्डाराज समाप्त किया जा रहा है।

मण्डलायुक्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के निर्धन व्यक्तियों को कोरोना काल में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना संचालित की गयी है, जिसका लाभ हर पात्र तक पहुॅचना चाहिये। कोई अगर लाभ से वंचित है तो जिला प्रशासन के संज्ञान में लाये। समस्त अधिकारी प्रयास करें कि हर योजना का लाभ पात्रों तक पहुॅचे।

इसी प्रकार सभी 591 शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव का कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए आयोजन किया गया और प्रधानमंत्री जी द्वारा लाभार्थियों से वर्जुअल संवाद स्थापित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण टेलीवीजन के माध्यम से दूरदर्शन के द्वारा किया गया। उचित दर दुकानो पर उत्सव के महौल में लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। सोरों के ग्राम प्रहलादपुर व कासगंज के ग्राम  मौसमपुर तबालपुर में सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत व शेरवानी इन्टर कालेज में जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, कासगंज के ग्राम भिटौना में ब्लाक प्रमुख कासगंज यशवीर सिंह, सहावर के ग्राम बोंदर में भाजपा जिलाध्यक्ष के0पी0 सिंह सोलंकी, चॅदवापुख्ता में ब्लाक प्रमुख सहावर कृष्ण प्रताप राजपूत, अमॉपुर के ग्राम ऊॅचागॉव में ब्लाक प्रमुख अमॉपुर उर्मिला देवी, पटियाली के ग्राम रतनपुर विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, शाहपुर टहला में ब्लाक प्रमुख पटियाली आरती सिंह, गंजडुण्डवारा के ग्राम नरदौली में ब्लाक प्रमुख गंजडुण्डवारा शांति देवी व अन्य समस्त कोटे की दुकानों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा राशन वितरण किया गया।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर ललित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन, खण्ड विकास अधिकारी सोरों रितु सिरोही, डिप्टी आरएमओ सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

प्रत्येक उचित दर दुकान पर वहॉ नियुक्त नोडल अधिकारी, व जनप्रतिनिधि ने उपस्थित रहकर राशन वितरण किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *