कासगंज (सू0वि0)। टोक्यो ओलम्पिक में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिये वृह्द समारोह का आयोजन भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में, गुरूवार 19 अगस्त 2021 को किया जायेगा। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार इस समारोह में सम्मिलित होने के लिये जनपद कासगंज से 125 खिलाड़ियों का दल तीन बसों द्वारा बुद्ववार को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ। अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव ने बसों को झण्डी दिखाकर लखनऊ के लिये रवाना किया।

जनपद के खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम तथा जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सतीश बाबू गुप्ता की देखरेख में भेजे गये दल में खेल विभाग के 75 खिलाड़ी तथा युवा एवं महिला मंगलदल के 50 सहित कुल 125 खिलाड़ियों को भोजन, पेयजल, मास्क एवं सेनेटाइजर आदि की समुचित व्यवस्था के साथ विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पुलिस सुरक्षा के साथ लखनऊ में समारोह स्थल के लिये रवाना किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *