27 अगस्त को होंगे नामांकन, 03 सितम्बर को मतदान तथा मतगणना

कासगंज (सू0वि0)।  जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) चन्द्र प्रकाश सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में, जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन (जो मा0 न्यायालय के स्थतगनादेश से वाधित न हो) के लिये समय सारिणी जारी कर दी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक नामांकन जमा होंगे। नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष पर जिलाधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी को दिये जा सकते हैं।

नामांकन पत्रों की जांच का कार्य इसी दिन अपरान्ह 4 बजे से कार्य की समाप्ति तक जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में ही होगा। यदि कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहता है तो 31 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकता है। मतदान 03 सितम्बर को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक तथा मतगणना इसी दिन अपरान्ह 3 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।

जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिये अनारक्षित वर्ग हेतु 04, अनारक्षित वर्ग महिला हेतु 02, अनुसूचित जाति हेतु 02, अनु0जाति महिला हेतु 01, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 03 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हेतु 01 सदस्य को निर्वाचित किया जाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *