• अन्यथा ग्राम प्रधान व सचिव होंगे जिम्मेदार-जिलाधिकारी
  • जनपद में स्वच्छता अभियान युद्वस्तर पर जारी।

कासगंज: जनपद में बुखार, डेंगू व वेक्टर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये इसकी रोकथाम के लिये जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कड़े

निर्देश जारी किये हैं कि जनपद के प्रत्येक गांव में व्यापक सफाई अभियान, झाड़ियों आदि की कटिंग, लार्वा स्प्रे, फोगिंग आदि की कार्यवाही प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाये। जिसके लिये ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार हांेगे। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाये। उन्होंने डीपीआरओ को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि गांवों में कराये जा रहे साफ सफाई अभियान की प्रतिदिन रिपोर्ट स्थलीय फोटो सहित उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में डेंगू व अन्य वेक्टर जनित संक्रामक रोगों का प्रभाव बढ़ रहा है। जिसके नियंत्रण हेतु समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं व्यापक रूप से साफ सफाई अभियान चलाया जाना अत्यंत आवश्यक है। नगरीय क्षेत्रों में ईओ तथा ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों का दायित्व है कि अपने क्षेत्र में व्यापक साफ सफाई रखें। ग्राम में गलियांे व नालियों में जलभराव की स्थिति न रहे। डेंगू व वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये एण्टी लार्वा छिड़काव एवं फागिंग की नियमित व्यवस्था कराई जाये। साफ सफाई के लिये मनरेगा से भी मजदूरों को लगाया जाये।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि समस्त नगरीय क्षेत्रों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक साफ सफाई, एण्टी लार्वा का छिड़काव एवं फोगिंग का कार्य युद्व स्तर पर प्रतिदिन किया जाये। साफ सफाई में किसी प्रकार की शिथिलता के कारण यदि ग्राम पंचायत में डेंगू का केस मिलता है तो सम्बन्धित ग्राम सचिव के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा सम्बन्धित ग्राम प्रधान के विरूद्व पंचायती राज अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

जिला पंचायतराज अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से साफ सफाई अभियान जारी है। एण्टी लार्वा एवं दवाओं का छिड़काव तथा फोगिंग कार्य भी कराया जा रहा है। जिला पंचायतराज विभाग द्वारा अभियान की सघन मॉनीटरिंग की जा रही है तथा लोगों को रोगों से बचाव हेतु साफ सफाई रखने के लिये सचेत भी किया जा रहा है।

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *