निर्वाचन सम्बंधी जानकारी व शिकायत के लिये संपर्क करें
फोन नं0 05744-1950 तथा 05744-272261
नियंत्रण कक्ष वि0स0निर्वा0 क्षेत्र कासगंज 9456413658,
नियंत्रण कक्ष वि0स0निर्वा0 क्षेत्र अमांपुर 9068698985
नियंत्रण कक्ष वि0स0निर्वा0 क्षेत्र पटियाली 7456943369

कासगंजः जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 स्वतन्त्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कक्ष/हेल्प लाइन संचालित है। निर्वाचन से सम्बन्धित समस्या/शिकायतों के समाधान हेतु 24 घन्टे कार्यरत है। निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त जानकारी अथवा आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में शिकायत हेतु यहां कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं। निर्वाचन नियंत्रण कक्ष का टोलफ्री हेल्प लाइन नं0 05744-1950 तथा 05744-272261 है। इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कासगंज का नं0 9456413658, नियंत्रण कक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अमांपुर का नं0 9068698985 तथा नियंत्रण कक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पटियाली का नं0 7456943369 है।
निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर त्वरित कार्यवाही हेतु सी0विजिल एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि कहीं भी आचार संहिता उल्लंघन हो तो तुरन्त ऐप के माध्यम से घटना का फोटो वीडियो अपलोड कर दें। जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके। उक्त घटनाआंे पर त्वरित कार्यवाही हंेतु जनपद में 27 तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 9 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें सक्रिय हैं। निर्वाचन कार्मिक किसी भी जानकारी हेतु उक्त नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *