कासगंज (सू0वि0)। जनपद की ग्राम पंचायतांे द्वारा पंचायत सहायक/एकाउण्टेंट कम डाटा एण्ट्री आपरेटर के पदों पर चयन करते हुये प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति को पात्रता/अर्हता के परीक्षण एवं नियुक्ति हेतु संस्तुति के लिये उपलब्ध कराये गये हैं। उक्त पंचायत सहायक की भर्ती के सम्बन्ध में विभिन्न स्तरों पर शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हो रहे हैं, जिसके दृष्टिगत नियुक्ति की संस्तुति से पूर्व उक्त विषय से सम्बन्धित व्यक्तियों की समस्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाना आवश्यक है।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि पंचायत सहायक की भर्ती से सम्बन्धित व्यक्तियों को यदि कोई आपत्ति हो तो अपनी लिखित आपत्ति जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय अथवा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय या जिलाधिकारी कार्यालय कासगंज में 20 सितम्बर 2021 की सायं 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
