कासगंज: जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक विषयों की लिखित परीक्षा 07 व 08 अगस्त 2021 को एवं प्रवक्ता विषयों की लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त 2021 को होना निर्धारित है। इस हेतु परीक्षा कन्ट्रोल रूम की स्थापना उनके कार्यालय में कर दी गई है। परीक्षायें प्रथम पाली में प्रातः 8 बजे से 12ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 1 बजे से 5ः30 बजे तक सम्पन्न होंगी।
कन्ट्रोल रूम का मो0नं0 6397908668 व 9639352727 तथा 9719897540 एवं 7599887799 है। परीक्षा प्रभारी सन्तोष कुमार मो0नं0 9457681455 को बनाया गया है।
