रिपोर्ट-फहीम अख्तर
जनपद-कासगंज
मोब-9897005408
- अवैध रूप से सट्टा लगाते एवं नशीला पदार्थ की तस्करी करते 7 अभियुक्त गिरफ्तार,
- कब्जे से 06 किलो 250 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा), सट्टे लगाने में प्रयुक्त 22050 रूपये नकद, चकरी, फ्लैक्सी बैनर, कैल्कुलेटर, पर्चियाँ आदि किये बरामद,
- कासगंज कोतवाली के मोहल्ला नबाव का रहने वाला सट्टा किंग अशलम,सट्टा किंग अशलम के मकान पर की कासगंज पुलिस ने छापा मारकर कार्यवाही।
कासगंज: पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा जनपद के सभी थानों में जुआरियों व सटोरियों के विरूद्ध अभियान चलाये जा रहे है, इसी के चलते कासगंज पुलिस व 500 टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कासगंज के सट्टा किंग अशलम पुत्र अब्दुल सलाम के मकान पर छापा मार कार्यवाही की, इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा खेलते एवं अवैध मादक पदार्थ (गांजा)
की तस्करी करते 7 आरोपियों को धरदबोचा, एसपी कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शेखर यादव, हिंदेश यादव, अंकित कुमार, पवन, गोपाल, निसार अहमद, सुभाष उर्फ गोविन्दा बताया, उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के कब्जे से अवैध 6.250 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा, चिलम, सट्टे से सम्बन्धित 22050 रूपये नकद, 155 सट्टा पर्चियाँ, दो कैल्कुलेटर, दो नोट गिन्ने के लिए फोम की डिब्बियाँ, एक चकरी,
एक फ्लेक्सी बैनर आदि सामग्री बरामद की है, वहीं उन्होंने बताया कि सट्टा किंग अशलम एवं उसका भाई कासिम व खालिद पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे है।
बाइट- रोहन प्रमोद बोत्रे ( एसपी कासगंज )
