बदायूँ शिखर सम्वाददाता
कासगंज: प्रधानमंत्री जी के गौ आधारित प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन गुजरात में किया गया। जिसका जनपद कासगंज के समस्त विकास खण्डों में सजीव प्रसारण कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में विकास खण्ड सोरों के कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर स्थित विवेकानन्द सभागार में किया गया जहॉ एलईडी द्वारा कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आय में वृद्धि करने के लिये किसान प्राकृतिक खेती करने पर विशेष ध्यान दें। रसायनिक खादों के अन्धाघुंध प्रयोग से बचें। जैविक खादों का प्रयोग करें। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने प्राकृतिक रूप से जीवामृत तथा घनामृत बनाने के सम्बन्ध में किसानों को विस्तार से जानकारी दी।
बड़ी संख्या में किसान बंधुओं ने प्रसारण को देखा समझा और लाभान्वित हुये।
