कासगंज (सू0वि0) :भारत सरकार द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स आधारित छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2021-22 अन्तर्गत एन0एस0पी0 पोर्टल शीघ्र खुलने जा रहे हैं। छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति हेतु आॅनलाइन आवेदन में अपना नाम, लिंग एवं जन्मतिथि आधार के अनुसार भरा जायेगा। आॅनलाइन आवेदनों में बैंक खाते का आधार से सीडिंग एवं आवेदन के साथ आधार आवश्यक है। जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है वे प्रत्येक दशा में अपना आधार कार्ड अवश्य बनवा लें। छात्र/छात्रायें अपने आधार नम्बर को अपने मोबाईल नम्बर एवं राष्ट्रीयकृत/ग्रामीण बैंकों में खुले खातों से लिंक/सीड करा लें। हाईस्कूल अंक पत्र में अंकित जन्मतिथि को आधार कार्ड मंे ही अपडेट करायें।
उक्त देते हुये जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुरेश चन्द्र ने बताया कि एन0एस0पी0 पोर्टल पर के0वाई0सी0 हेतु संस्था के प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति हेतु संस्था के नामित इंस्टीट्यूट नोडल अधिकारी का आधार आधारित डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण एन0एस0पी0 पोर्टल पर उनके द्वारा आवेदन सत्यापन के पूर्व किया जाना है जिसके लिये प्रधानाचार्य एवं नामित अधिकारी को अपना आधार विवरण एवं आधार लिंक मोबाईल नम्बर एन0एस0पी0 पोर्टल पर अंकित करना होगा।
समस्त काॅलेज/विद्यालय/स्कूल/संस्था/मदरसों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा एन0एस0पी0 पोर्टल के माध्यम से सचांलित अल्पसंख्यक प्री0 मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना के तहत आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अन्यथा सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका ही होगा।
