-
सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों का गहन निरीक्षण कर तत्काल कमियां दूर करायें : जिलाधिकारी
-
मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर ध्यान दें
-
टॉप टेन पोलिंग बूथों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को किया जायेगा पुरूस्कृत
कासगंज: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिये प्रेक्षक सुमन सौरभ मोहंती एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने विधानसभा क्षेत्र अमांपुर के समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर निर्देश दिये अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण करें और यदि कोई कमियां हों तो तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से दूर करायें। ईवीएम व मतदान से सम्बन्धित समस्त नियमों और प्रपत्रों की पूरी जानकारी रखें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर भी ध्यान दें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जो अच्छे टॉप टेन पोलिंग बूथ होंगे वहां के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नकद धनराशि से पुरूस्कृत किया जायेगा।
प्रेक्षक श्री मोहंती ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक बूथ पर चैक लिस्ट के अनुसार समस्त बिन्दुओं तथा रैम्प को जरूर देख लें ताकि वृद्व और दिव्यांगजन वोटरों को दिक्कत न हो। स्थानीय लोगों से संपर्क कर क्षेत्र की संवेदनशीलता पर नजर रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ का गहन निरीक्षण कर शौचालय, पेयजल, हैण्डपम्प, सुरक्षा, प्रकाश, फर्नीचर, रैम्प, बूथ तक आने जाने का रास्ता आदि में कोई कमियां हों को तत्काल दूर करायें। ईवीएम एवं नियमों व प्रपत्रों की पूरी जानकारी रखें ताकि मतदान दिवस पर कोई दिक्कत न आये। नये मतदाताओं से मिलें और उन्हें मतदान के लिये प्रेरित करें। क्षेत्र के ऐसे घरों और मतदाताओं से संपर्क करें जो वोट नहीं डालते हैं उन्हें मतदान के लिये प्रेरित करें। कोशिश करें कि मतदान प्रतिशत बढ़े।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव, सभी आर0ओ0 तथा समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
