कासगंज (सू0वि0)। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार मे बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक करते हुये सख्त निर्देश दिये कि जिन समूहों के बैंक खाते अभी तक नहीं खुले हैं, सभी बैंकर्स ऐसे जनपद के समस्त महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रत्येक दशा में 07 दिन के अन्दर बैंक खाते खुलवाना सुनिश्चित करें।
प्रत्येक विकास खण्ड में कितने महिला स्वयं सहायता समूह गठित हैं और कितने समूहों के बैंक खाते खुले हैं कितने केे खाते अब तक नहीं खुले हैं, इस बिन्दु पर जिलाधिकारी द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। विद्युत बिल राशि एकत्र कराकर जमा कराना, राशन वितरण कार्य, बी0सी0 सखी, कृषि सखी का कार्य तथा सरकार द्वारा निर्धारित अन्य कार्यों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी मिलकर स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें।
कृषि सखियों का चयन कराकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अनिवार्यरूप से पोषण वाटिका बनाई जायें। उचित स्थान का चयन कर पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाये। इस पर मनरेगा से धनराशि व्यय की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी तथा समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एलडीएम एवं समस्त बैंक अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित रहे।
