विवाह हेतु चयनित जोड़ों की पात्रता अवश्य चैक करा लंे-जिलाधिकारी

कासगंजः जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जनपद में 10 जून 2022 को विकासखण्ड कासगंज परिसर में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुये कहा कि सामूहिक विवाह के लिये चयनित जोड़ों की पात्रता की सम्बंधित अधिकारी भलीभांति जांच करा लें। इनका चिन्हांकन करने में पूर्ण सतर्कता बरती जाये। योजना की धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जायेगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पूरे जनपद में 175 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य शासन से आवंटित है।

विवाह हेतु चयनित सभी जोड़ों को विकासखण्ड परिसर कासगंज में समय से बुलाया जाये। जोड़ों के लिये एक विशेष फोटो बूथ बनाया जाये। दुल्हनों को तैयार होने के लिये चैंजिंग रूम बनवाये जायें। कौशल विकास से ब्यूटीशियन का कोर्स करने वाली लड़कियां दुल्हनों को तैयार कराने के लिये बुलाई जायें। विकास खण्ड कासगंज परिसर में समारोह के दौरान पेयजल, टायलेट, स्वास्थ्य कैम्प, फायर ब्रिगेड आदि की पूर्ण व्यवस्था की जाये।

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रू0 व्यय किया जायेगा, 35 हजार रू0 कन्या के बैंक खाते में भी जमा किये जायेंगें, 10 हजार रूपये का सामान प्रत्येक जोड़े को दिया जायेगा तथा 6 हजार रू0 खान-पान व टेन्ट आदि पर व्यय किये जायेंगे। बैठक में प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारी तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *