कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा ने पंजाब में प्रधानमंत्री के साथ हुई घटना की निंदा की है। सहावर गेट क्षेत्र में मोर्चा ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी भी की। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. खूब सिंह लोधी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर एक रैली को संबोधित करने गए थे, जहां पंजाब सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की जो सोच समझ कर रणनीति बनाई थी और प्रधानमंत्री को 20 मिनट तक ओवर ब्रिज पर उपद्रवियों ने रोके रखा। जबकि वहां से पाकिस्तान की सरहद महज 10 किलोमीटर दूर थी। उसी के विरोध में सहावर गेट पर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी एवं पंजाब के सीएम चन्नी के खिलाफ नारेबाजी की व पुतला जलाकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में सीमा शाक्य, मनोज चौहान, राजवीर सिंह राजपूत, वीरू कश्यप, राजू यादव, प्रशांत कश्यप, विजय किशोर, तरुण राजपूत, राजपाल सिंह, कपिल लोधी, केके वशिष्ठ, लक्ष्मीकांत शर्मा, बबलू उपाध्याय, प्रवेश पचौरी, जितेंद्र सोलंकी, होरी लाल, केके सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।