कासगंज (सू0वि0) :  आयुक्त अलीगढ़ मण्डल/जिले के नोडल अधिकारी श्री गौरव दयाल ने आज मामों स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पर नवनिर्मित आक्सीजन प्लान्ट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मण्डलायुक्त ने 3 अगस्त को आयोजित वृहद टीकाकरण अभियान में जनपद में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कराने पर बधाई दी। उन्होने निर्देश दिये कि कोविड टीकाकरण कार्य निरंतर जारी रहे। रूटीन टीकाकरण का कार्य भी किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होना चाहिये। संभावित तीसरी लहर से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेने पर बताया गया कि अस्पताल में बच्चों के लिये 40 बेड की व्यवस्था की गई है। आक्सीजन प्लांट स्थापित हो गये हैं।

उक्त के उपरांत मण्डलायुक्त द्वारा पचलाना स्थित वृहद गौशाला का भी निरीक्षण किया और गौवंशों के रख-रखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मण्डलायुक्त को बताया गया कि यहॉ 202 गौवंश संरक्षित है और 6 गौसेवक उनकी सेवा मंे लगे हुये। 35 कुन्टल भूसें और हरे चारे व पानी की पर्याप्त उपलब्धता गौशाला पर पायी गयी। गौशाला की साफ-सफाई को देखते हुए मण्डलायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी ए0के0 सागर सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *