सम्वाददाता द्वारा
कासगंजः सेवायोजन कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उ.प्र. कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में मण्डलीय वृहद रोजगार मेला 25 सितम्बर 2021 को आयोजित किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये जिला सेवायोजन अधिकारी एस0मित्तल ने बताया कि मेले में लगभग 40 कम्पनियों में लगभग 3500 से 5000 तक बेरोजगार अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है। उक्त रोजगार मेले में के.जी.बी.एस. इण्डिया प्रा.लि. फरीदाबाद, एक्सजैन एक्सा प्रा.लि. लखनऊ, पुखराज हैल्थकेयर प्रा.लि. गाजियाबाद, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेन्ट, अलीगढ, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन इण्डिया प्रा.लि. गुड़गांव, सिनर्जी कन्सल्टैण्ट देहरादून, एच.डी.एफ.सी. मेरठ, मल्टी प्लायर ब्राण्ड सॉल्यूशन प्रा.लि. दिल्ली, जय अम्बे बायोटैक प्रा.लि. आगरा, जेनेवा क्राप साइंस प्रा.लि. आगरा, माई केयर जॉब प्रा.लि. अलीगढ़, वीएमए वील्स प्रा.लि. लखनऊ, आईक्या ह्यूमन कैपीटल सॉल्यूशन लखनऊ, ऑनसाइड इण्डिया कंसल्टैनसी नोएडा, नाथ एलीवेटर प्रा.लि. अलीगढ़, रूद्रपुर कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट टैक्नॉलौजी रूद्रपुर, आदित्य बिरला कैपीटल्स लि. लखनऊ, रिलायन्स निकॉन इन्श्योरेन्स अलीगढ़ द्वारा ऑपरेटर, आर.ओ. टैक्नीशियन, एच.आर. एक्ज्यूकेटिव, वैलनेस एडवाइजर, टैक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, एकाउन्टेण्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स रिेप्रिजेन्टेटिव, टेलरिंग हैल्पर, बीडीएम, फील्ड ऑफीसर, ट्रेनर, सुपरवाइजर, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर, एरिया सेल्स मेनेजर, मार्केटिंग काउन्सिलिंग, फैशन डिजाइनर, प्रोडक्शन एसोसिएट, ब्रान्च रिलेशनशिप, फ्रेशर, ऑटोमोबाइल्स, मैकेनिकल, इलैक्ट्रिकल, लाइफ प्लानिंग आफीसर, एजेन्सी पार्टनर आदि पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बी.बी.ए., एम.बी.ए., मैनेजमेन्ट, डिप्लोमा, आई.टी.आई., उ.प्र. कौशल विकास में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
जनपद में इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीकरण कर इच्छित कम्पनी में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी सीधे रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। समस्त लाभार्थी अपने साथ सेवायोजन का पंजीयन कार्ड एवं समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी एवं मूल प्रति आई.डी. एवं दो फोटो अवश्य साथ लायें और सेवायोजन के अवसर का लाभ उठायें। अधिक जानकारी के लिये जिला सेवायोजन कार्यालय, विकास भवन परिसर के समीप, कासगंज से अथवा दूरभाष संख्या 0571-2403304 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
