कासगंज (सू0वि0)।  मण्डलीय वृह्द रोजगार मेले का आयोजन 25 सितम्बर 2021 को विवेकानंद कॉलेज आफ टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट, खैर रोड, अलीगढ़ के परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं कालेज के संयुक्त तत्वाधान में किया जायेगा। रोजगार मेले का शुभारंभ मा0 अध्यक्ष/राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन श्री रघुराज सिंह द्वारा किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुये जिला सेवायोजन अधिकारी कासगंज एस0मित्तल ने बताया कि रोजगार मेले मे लगभग 40 प्रतिष्ठित कम्पनियांें द्वारा लगभग 5000 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही आफर लैटर वितरित किये जायेंगे। रोजगार मेले में हाईस्कूल से कम, हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, परास्नातक, बीबीए, एमबीए, बीटेक तथा आईटीआई अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत इच्छित कम्पनी में ऑनलाइन आवेदन करें। अभ्यर्थी सीधे भी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। पंजीयन कार्ड एवं समस्त प्रमाण पत्र, फोटो साथ में अवश्य लायें। असुविधा होने पर 0571-2403304 अथवा 9639188583 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *