उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिलाओं को राखी, मास्क और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।
पटियाली की लेखपाल किरनलता लखनऊ में हुई सम्मानित।
कासगंज (सू0वि0): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति फेज-03 का आगाज उ0प्र0 सरकार द्वारा किया गया, जो 31 दिसम्बर 2021 तक चलेगा।
उक्त मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान में किया गया। जहॉ मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विशिष्ट अतिथि के रूप में अपोलो हास्पिटल की सुनीता रेडड्ी, उ0प्र0 की राज्यपाल मा0 आनन्दीबेन पटेल तथा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थिति रहे। जिसका सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय/ब्लाक मुख्यालयों व ग्राम पंचायतों पर किया गया। लखनऊ में सम्मानित 75 महिलाओं में जनपद कासगंज की विकास खण्ड पटियाली की लेखपाल किरन लता भी सम्मिलित थीं। जिन्हें स्वामित्व योजना अंर्तगत महिलाओं के नाम वरासत दर्ज कराने का कार्य किये जाने हेतु पुरूस्कृत किया गया।
जनपद कासगंज में मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारंभ कलेक्ट्रेट के रूद्राक्ष सभागार में, जिसमें विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट व उल्लेखनीय तथा विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाली जिले की 75 महिलाओं व बालिकाओं को राखी, मास्क और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित हुये कार्यक्रम का यहां प्रोजेक्टर के द्वारा सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जनपद कासगंज की 2149 बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिला।
मिशन शक्ति फेज-3 में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किए जाने की कार्य योजना संचालित की जाएंगी। इसके अलावा लैंगिक आधारित संवेदीकरण, ध्वनि संदेश, साक्षात्कार, प्रशिक्षण विभिन्न पर्व के कार्यक्रम, थानों पर कार्यक्रम, पंचायत स्तर पर जागरूकता उत्पन्न किए जाने संबंधी कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिलाओं में स्वावलंबी बनने की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा स्तरो पर शासन स्तर से संचालित महिलाओं व बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का चयन व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम से महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलम्बन और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगी तथा समाज में अन्य महिलाओं को भी सुरक्षा का सन्देश देंगी। मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर जिले में अपने अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर प्रोफेसर मिथलेश राणा, डा0 अंजना वशिष्ठ, भावना टिंगल, सोमवती शर्मा, समाजसेवी मिथलेश कुमारी, विजय लक्ष्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री निरूपमा राठी, अर्पणा शर्मा, वन स्टाप सेन्टर से प्रियंका यादव, निदा खान, महिला उद्यमी तनीशा अग्रवाल, सीमा गुप्ता, महिला चिकित्सक डा0 अंजू ,डा0 शिवा, डा0 गुलिस्ता अंजुम, नर्स प्र्रीति चौहान, आरती, उपनिरीक्षक नीतू यादव, पीआरडी रेखा, महिला प्लाटून ममता देवी, ग्राम प्रधान सरोज कुमारी, अनीता वर्मा सहित 75 महिलायें सम्मानित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव, उपजिलाधिकारी अशोक कुमार, बीएसए, डीपीआरओ अन्य अधिकारी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलायें उपस्थित रहीं।