बदायूँ शिखर सम्वाददाता
कासगंज: मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग डा0 रामबाबू हरित आज जनपद कासगंज के भ्रमण पर थे। मा0 अध्यक्ष ने लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक तथा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की।
इस अवसर पर मोहल्ला जय-जय राम के सभासद सुनील कुमार ने मा0 अध्यक्ष से भेंट कर भीम नगर वार्ड संख्या एक की समस्याओं के बारे में बताया साथ ही नगर पालिका कासगंज के सफाई नायको के लम्बित भुगतान के प्रकरण को भी उनके सम्मुख रखा। इस पर मा0 अध्यक्ष ने समस्याओं के निवारण का आशवासन दिया।
मा0 अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि आयोग का मुख्य कार्य प्रदेश में रह रहे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की ओर से प्राप्त शिकायतों का अनुश्रवण/सुनवाई करना और इसका सम्यक विधिपूर्ण समाधान कराना है। आयोग के समक्ष जो प्रकरण आते हैं, वे मुख्यतः पुलिस व राजस्व विभाग या उत्पीड़न के मामलों में दी जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बंध मंे होते हैं। इसके अतिरिक्त मीडिया द्वारा दी गयी खबरों का भी संज्ञान लिया जाता है।
उन्होने बताया कि मेरे 05 माह के कार्यकाल में कुल 3107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिनमें से 1981 मामलों में सम्बंधित विभागो से निस्तारण कराया गया, 1122 मामलों में सम्बंधित विभागों से आख्यायें मंगा कर आयोग द्वारा निस्तारण कराया गया। मेरे अध्यक्ष बनने के बाद से 342 मामलांे की सुनवाई की गयी और 215 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 127 प्रकरणों में अग्रिम सुनवायी नियत की गयी है। आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में अल्प अवधि में ही 83 प्रकरणों का निस्तारण कराते हुये पीड़ित परिवारों को रू0 1,24,91,250-00 की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में आयोग के हस्तक्षेप से उपलब्ध कराई गई है। गत वित्तीय वर्ष में 01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक अत्याचारों से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनु0जनजाति के 23592 व्यक्तियों को रू0 229.05 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।