कासगंज (सू0वि0)। आईटीआई प्रशिक्षुओं का चयन करने के लिये 25 अगस्त 2021 को प्रात: 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किसरौली कासगंज में ग्रेजियनो ट्रांसमीशन इण्डिया प्रा0 लि0 ग्रेटर नोएडा से कम्पनी आ रही है। ऐसे प्रशिक्षणार्थी जिन्हांेने सरकारी अथवा निजी आईटीआई में दो वर्षीय फिटर, टर्नर, मैकेनिक, मशीन, ग्राइण्डर ट्रेड में आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष है, वे संस्थान में एक दिन पूर्व तक आकर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
उक्त जानकारी देते हुये प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने बताया कि कम्पनी इस संस्थान में 25 अगस्त को टेस्ट लेकर अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्रों सहित समय से संस्थान में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
