• जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आर्शीवाद,
  • 223 नव विवाहित जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

कासगंजः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड सोरों के सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंच कर परिणय सूत्र में बन्धे नवविवाहित जोड़ांे को आशीर्वाद दिया और उन्हें मंगल भविष्य की शुभकामनायें दीं। पूरे जनपद में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 223 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रू0 व्यय किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए /जिला समाज कल्याण अधिकारी रामायण सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी, खण्ड विकास अधिकारी सोरों व अन्य अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने भी नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया।

शुक्रवार को पूरे जनपद में प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। जिनमें नवविवाहित जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार  प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रू0 व्यय किया गया है। कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रू0 की धनराशि कराई गई है। विवाह संस्कार के लिये 10 हजार रू0 का सामान दिया गया है।  06 हजार रू0 जलपान पर व्यय करने का प्राविधान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *