कासगंज : माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री सोमेंद्र तोमर द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को जनपद कासगंज में 33/11 केवी उपकेंद्र बिलराम का निरीक्षण कर गत माह किए गए विद्युत समाधान सप्ताह के निस्तारण की प्रगति देखी गई l

तदोपरांत माननीय मंत्री महोदय द्वारा ऊर्जा विभाग से संबंधित समस्त अधिकारियों से लोक निर्माण विभाग, निरीक्षण भवन, सोरों, कासगंज में समीक्षा बैठक की गई l

समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण पूर्वक निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए एवं उपभोक्ताओं के प्रति समस्त विभागीय कार्मिकों का व्यवहार संवेदनशील रहे बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अधीक्षण अभियंता (वितरण), अधीक्षण अभियंता (पारेषण), अधिशासी अभियंता ग्रामीण व शहरी एवं समस्त उपखंड अधिकारी विजिलेंस टीम प्रभारी के साथ उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *