कासगंज: प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत 25 दिसम्बर 2021 को भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिये जनपद कासगंज से छात्र छात्राओं को रवाना किया गया।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में, विकास भवन परिसर सोरों से, जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में चार रोडवेज बसों के माध्यम से जनपद कासगंज के विभिन्न विद्यालयों के चयनित 176 छात्र छात्राओं को सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षकों तथा पुलिस सुरक्षा के साथ लखनऊ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये शुक्रवार को अपरान्ह रवाना किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *