महिलायें जागरूक हों और अपने अधिकारों को पहचानें : निर्मला दीक्षित

कासगंज (सू0वि0)।  मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती निर्मला दीक्षित जी ने शुक्रवार को शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय कासगंज में आयोजित महिला विधिक जागरूकता शिविर में कहा कि महिला आयोग की तरफ से महिलाओं को उनके अधिकार, रोजगार, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य, हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर सशक्त एवं जागरूक किया जा रहा है। संविधान में महिलाओं को दिये गये अधिकार के आधार पर ही हाल ही में हुये पंचायत निर्वाचन में महिलाओं की एक बड़ी संख्या गांव की सरकार चलाने के लिये आगे आई है।

श्रीमती दीक्षित ने कहा कि अपराध को देखकर आंख बन्द कर लेना और अपराध सहना भी एक अपराध है। वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं को समस्त प्रकार की सुविधायें व कानूनी सलाह एक ही छत के नीचे प्रदान की जाती हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि महिलाओं को कानून की पूरी जानकारी होनी चाहिये। महिलायें अपने खिलाफ होने वाले अनैतिक कार्यों के प्रति आवाज जरूर उठायें। कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण करायें, मास्क लगायें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। जागरूक होकर अपने अधिकारों और दायित्वों को पहचानें।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को कानून की विस्तार से जानकारी देते हुये साइबर क्राइम के सम्बन्ध में बताया और उससे बचने की सलाह दी गई। महिला चिकित्सक डा0 शैफाली ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य व बीमारियों की जानकारी दी। नीतू यादव पुलिस विभाग द्वारा 1090 एवं 112 सहित समस्त हेल्पलाइन के बारे में बताते हुये पुलिस द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सहायता के बारे में बताया। कार्यक्रम में महिलाओं को रोजगार परक योजनाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा बैंक करेस्पोंडेंस सखी आदि के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य आईटीआई ने महिला प्रशिक्षणों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं तथा बच्चों के प्रति हिंसा, स्कूली बच्चियों, आशा, आंगनबाड़ी, महिला पुलिस कर्मियों और उनसे सम्बन्धित अधिकारों तथा कानूनी प्राविधानों के बारे में बताया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि हमारे संविधान और इतिहास में महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देने पर जोर दिया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलायें तथा छात्रायें मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *