अधिक से अधिक वादों व प्रकरणों का निस्तारण करायें-जिलाधिकारी
कासगंज (सू0वि0) : जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 सितम्बर को किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये अधिक से अधिक वादों, प्रकरणों, मामलों, अपीलों का निर्धारित तिथि पर निस्तारण किया जाना अपेक्षित है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि 11 सितम्बर 2021 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये आज से ही अधिक से अधिक वादों, प्रकरणों, मामलों, अपीलों को चिन्हित करते हुये इनका निस्तारण 11 सितम्बर को करना सुनिश्चित करें। ताकि सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज को चिन्हित वादों, प्रकरणों, मामलों, अपीलों का विवरण समय से उपलब्ध कराते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाया जा सके। इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाये।
