जवाहर लाल
सम्वाददाता
कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम सिंह लोधी प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय लोधी महासभा दिनांक 25 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजे डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सहावर एवं पूर्व जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के निवास स्थान पर सहावर मैं राष्ट्रीय लोधी महासभा की बैठक को संबोधित करेंगे बैठक में राष्ट्रीय लोधी महासभा की जिला इकाई के गठन को लेकर चर्चा की जाएगी तथा राष्ट्रीय लोधी महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन कर औपचारिकता पूरी की जाएगी उपरोक्त के संबंध में संगठन मंत्री विजय राजपूत ने समाज के बंधुओं से अपील है की बैठक में समय से उपस्थित होकर माननीय मुख्यअतिथि घनश्याम सिंह लोधी सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के विचारों से लाभ उठाएं
