जिलाधिकारी ने की आमजन से कोरोना का टीका लगवाने की अपील

कासगंज:  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि कोरोना से अपने आप को सुरक्षित रखने का एक मात्र उपाय कोरोना की वैक्सीन लगवाना ही है। इसलिये किसी प्रकार के भ्रम में ना आयें और अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिये वैक्सीन अवश्य लगवायें। अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करें। जब हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा घर, परिवार, समाज सुरक्षित रहेगा। जितना अधिक से अधिक वैक्सीनेशन होगा, उतना ही हमारा जिला सुरक्षित हो जायेगा। अपना आधार कार्ड लेकर वैक्सीनेशन केन्द्र पर आयें और निःशुल्क टीका अवश्य लगवायें। कोरोना की तीसरी लहर के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिये शतप्रतिशत जनपद वासियों का वैक्सीनेशन होना जरूरी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर ग्रामीणांें का  वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिये टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी जा रही है। समस्त एसडीएम, तहसीलदारों और खण्ड विकास अधिकारियों तथा निरीक्षण हेतु नामित अधिकारी द्वारा वैक्सीनेशन कार्य की सघन मॉनीटरिंग की जा रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी हमारें सामने का आ रहे हैं जनपद मंे शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराकर जनपदवासियों को सुरक्षित करना हमारा लक्ष्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *