जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कासगंज (सू0वि0)। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद के साथ शुक्रवार को सम्पन्न हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 2021 के दौरान श्रीगणेश इन्टर कालेज तथा अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। समस्त कक्षों में जाकर परीक्षा व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया तथा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सकुशल, शांतिपूर्वक व नकल विहीन, शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 2021 के लिये के0ए0 पीजी कालेज कासगंज, श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या नगर पालिका महाविद्यालय कासगंज, एस0के0एम0 इंटर कालेज कासगंज, राजकीय बालिका इंटर कालेज कासगंज, श्रीगणेश इंटर कालेज कासगंज, बी0ए0वी0 इंटर कालेज कासगंज, आजाद गांधी इंटर कालेज कासगंज परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। प्रथम पाली में पूर्वान्ह 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा सम्पन्न हुई।
