कासगंज/गंजडुंडवारा : विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर के अध्यापकों द्वारा बच्चों को संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी गई आपको बता दें कि 26 नवंबर 1949 को देश का संविधान बनकर तैयार हुआ एवं 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था,इस संविधान में महिलाओं दलितों, पिछड़ों,शोषितों, मजदूरों सहित देश के तमाम वर्गों को अधिकार प्रदान किए गए थे जिसकी संपूर्ण जानकारी बच्चों सहित अभिभावकों को दी गई, प्रधानाध्यापक अलीम रज़ा ने बताया कि यह भारत के इतिहास में बहुत ही स्वर्णिम दिन था जो कि देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था जो हमें समता, बंधुता का पाठ पढ़ाता है हमें भारतीय संविधान का सम्मान करना चाहिए ऊंचनीच ,छुआछूत को संविधान ही खत्म करता है, हमें संविधान के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है बिना संविधान के हमारा देश नहीं चल सकता है सहायक अध्यापक चंद्रमोहन ने विधिवत बाबा साहब के संघर्षों को बता कर जागरूक किया ,इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह एडवोकेट ,प्राथमिक विद्यालय के दिव्यांशु, श्यामवीर सिंह, पूर्व प्रधान माया देवी,सुरजीत सिंह ,जसवीर सिंह, सुधाकर ,मंजू देवी ,जय देवी,जमुना देवी,मनोज कुमार, सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।