विधायक कासगंज तथा पटियाली व मुख्य विकास अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद।

बदायूँ शिखर सम्वाददाता

कासगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में  सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में 274 नवविवाहित जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रू0 व्यय किया गया है। इस प्रकार कुल 01 करोड़ 39 लाख 74 हजार रू0 व्यय करके 274 निर्धन परिवार की कन्याओं का विवाह कराया गया। विकास खण्ड कासगंज व सोरों में विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत तथा मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, विकास खण्ड पटियाली व सिढ़पुरा में विधायक ममतेश शाक्य व पीडी डीआरडीए रामायण सिंह यादव, विकास खण्ड अमांपुर में सांसद प्रतिनिधि केत सिंह वर्मा, विकास खण्ड सहावर में पीडी डीआरडीए व अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन कन्याओं का सरकारी खर्च पर निःशुल्क विवाह कराने की एक अनूठी योजना है। शादी का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। प्रत्येक जोड़े पर कुल व्यय 51 हजार रू0 में से 35 हजार रू0 कन्या के बैंक खाते में भी जमा किये गये हैं। पूरे जनपद में 274 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया है। इनमें से ब्लाक कासगंज के 54, सोरों के 38, अमांपुर के 20, सिढ़पुरा के 30, सहावर के 50, गंजडुण्डवारा के 33 तथा पटियाली के 49 जोड़े सम्मिलित हैं। इनमें अनु0जाति के 124, पिछड़ा वर्ग के 128, अल्पसंख्यक वर्ग के 08 तथा सामान्य वर्ग 14 जोड़े थे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *