बदायूँ शिखर सम्वाददाता
कासगंजः उप जिलाधिकारी कासगंज पंकज कुमार ने बताया कि गोपाल कृष्ण पुत्र निरंजन सिंह ने ढोलना का सामान्य निवास प्रमाण पत्र फर्जी साक्ष्य लगाकर जारी करा लिया गया है। तहसीलदार कासगंज की रिपोर्ट के अनुसार जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति ढोलना का रहने वाला नहीं है।
अतः गोपाल कृष्ण पुत्र निरंजन सिंह का ढोलना का सामान्य निवास प्रमाण पत्र संख्या 711212001838 दिनांक: 05-02-2021 को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस प्रमाण पत्र का कहीं भी उपयोग मान्य नहीं होगा।