23400 लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य प्राप्ति हेतु बनायी गयी रणनीति

कासगंज (सू0वि0) : जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित रूद्राक्ष सभागार में तीन अगस्त को आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्य बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि घातक बीमारी कोरोना से निजात दिलाने के लिये सरकार द्वारा अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में 03 अगस्त 2021 को प्रदेश के समस्त जनपदों में विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। जनपद को 23400 लोगों का वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य आवंटित है लेकिन हमंे तीस हजार के लक्ष्य को मानते हुये पूरा प्रयास और मेहनत करनी है।

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि समस्त एमओआईसी को लक्ष्य आंवटित कर दिये गये हैं। जनपद मे 28 कलस्टर बनाये गये हैं और लगभग 150 सेशन आयोजित किये जायेंगें। निर्धारित स्थानों पर आज ही शाम तक वैक्सीन पहुॅचाना सुनिश्चित करें। वैक्सीनेशन में लगे कर्मी प्रातः 8 बजे ही अपने टीकाकरण स्थल पर पहुॅच जाये। आशाओं ,प्रधानों, रोजगार सेवक, सचिव आदि सभी के सहयोग से लक्ष्य की प्राप्ति की जाये। उक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखेंगें। हर दो घन्टे बाद वैक्सीनेशन की रिपोटिंग की जाये।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार, परियोजना निदेशक रामायण सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 अंजुश सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी व एमोआईसी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *