इच्छुक कृषक जल्द करें आवेदन
कासगंज (सू0वि0)। नमामि गंगे योजनान्तर्गत भारत सरकार द्वारा 34 गंगा ग्रामों में 76 हैक्टर क्षेत्रफल में फलों के उद्यान लगाने का लक्ष्य दिया गया है। उक्त योजनान्तर्गत न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर प्रति हैक्टेयर रू0 3000/-प्रति माह की दर से अनुमन्य है। जो कि सत्यापनोपरांत रोपित पौधों की शतप्रतिशत जीवितता के आधार पर 36 माह तक लाभार्थी कृषकों को उपलब्ध कराया जायेगा। उद्यान रोपण कृषकों द्वारा स्वयं के संसाधनों से कराया जायेगा तथा पौधे रोपण सामग्री की व्यवस्था कृषक विभागीय राजकीय पौधशाला, एन0एच0वी0/विश्वविद्यालय से अधिकृत मान्यता प्राप्त पौधशाला से करनी होगी। नमामि गंगे योजना में जनपदों एक हैक्टेयर क्षेत्र में एक फल पौधशाला भी स्थापित करायी जायेगी। जिस पर 50 प्रतिशत अधिकतम 7.50 लाख रूपयें अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी योगंेश कुमार द्वारा बताया गया है कि इच्छुक कृषकगण अपन आवेदन पत्र, खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व दो फोटो के साथ विकास भवन स्थित जिला उद्यान कार्यालय पर जमा कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिये दूरभाष न0 827995356 व 9411242812 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
