कासगंज: मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 एवं अलीगढ़ मण्डल के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी ने जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कृषि, संचारी रोगों के नियंत्रण एवं वर्षा से हुई क्षति के सही आंकलन कराने के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तत्पश्चात मंत्री जी ने तहसील पटियाली क्षेत्र के गंगा तट पर स्थित ग्राम बरौना पहुंच कर वहां बढ़े जलस्तर से हुये कटान तथा क्षति का मौके पर जायजा लिया।

मंत्री जी ने कहा कि जनपद में किसानों को उन्नतशील बीजों और उर्वरकों की उपलब्धता बनाई रखी जाये तथा उनका समय से वितरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिये संचालित अभियान को अच्छे ढंग से प्रभावी ढंग से चलाया जाये। ताकि जनसामान्य को संचारी रोगों से बचाया जा सके। चिकित्सालयों में दवाओं की दवाओं की उपलब्धता बनाये रखें। दस्तक अभियान को भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जाये।
मंत्री जी ने कहा कि गंगा नदी में गत दिनों जलस्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में आई बाढ़ एवं वर्षा से हुई क्षति का सही ढंग से आंकलन कराकर सर्वे रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाये। जिससे पात्र पीड़ितों को समय से उसका लाभ दिया जा सके। इस कार्य को काफी गंभीरता से लिया जाये।
बैठक के दौरान मा0 राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उ0प्र0 श्री जसवंत सिंह सैनी, मा0 राज्यमंत्री इलैक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रोद्योगिकी विज्ञान उ0प्र0 श्री अजीत सिंह पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, सीएमओ, जिला कृषि अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
———-
