कासगंज: किसानों से धान में कटौती की गई तो केन्द्र प्रभारी के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान क्रय की समीक्षा करते हुये कहा कि किसानों को उनकी उपज धान का भरपूर मूल्य मिलना चाहिये। किसी भी केन्द्र प्रभारी द्वारा यदि किसान से धान में कटौती की गई तो एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। समस्त धान क्रय केन्द्रों पर कांटा, बारदाना, बोरे उपलब्ध रहें एवं सभी उपकरण तत्काल ठीक करा लिये जायें। धान क्रय केन्द्र पर रिजेक्ट धान का सैम्पिल अवश्य शील्ड करा लिया जाये व उसका एक सैम्पिल किसान को भी प्राप्त कराया जाये।

 

बैठक में डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में 17 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। जिनमें खाद्य विभाग के 05, पीसीएफ के 11 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केन्द्र है। सभी क्रय केन्द्रों की जियो टैगिंग पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। धान क्रय केन्द्रों पर 31 जनवरी 2023 से धान की खरीद की जायेगी। सभी केन्द्रों पर नोडल अधिकारी तैनात कर दिये गये हैं। तहसीलों में किसानों के पंजीकरण का सत्यापन उपजिलाधिकारी द्वारा 24 घण्टे के अंदर कर दिया जाता है। मिलों का सम्बद्वीकरण पूर्ण हो चुका है। हैण्डलिंग ठेकेदारों की नियुक्ति हो चुकी है। जिले के 105540 किसानों को पंजीकरण हेतु कृषि विभाग द्वारा मैसेज भेजकर एवं जानकारी देकर जागरूक किया गया है। धान क्रय केन्द्रों पर बोरे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

बैठक मंे अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव तथा सभी धान क्रय केन्द्र प्रभारी एवं क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *