कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आज 18 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि शासन के निर्देशानुसार माह के तृतीय बुद्ववार को आयोजित होने वाले इस किसान दिवस में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। कृषि की वैज्ञानिक जानकारी के साथ ही संचालित विभागीय योजनाओं में देय सुविधाओं एवं लाभार्थी चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी।