कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में 20 जुलाई, 2022 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मंे किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि किसानों को कृषि एवं कृषि से सम्बंधित समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं देय सुविधाओं की जानकारी देने तथा किसान वैज्ञानिक संवाद एवं लाभार्थियों के चयन सम्बंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिये किसान दिवस का आयोजन माह के तृतीय बुद्ववार को किया जाता है। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पूर्ण जानकारी के साथ किसान दिवस में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
————–
