कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में 22 जून 2022 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मंे किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि किसानों को कृषि एवं कृषि से सम्बंधित समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं देय सुविधाओं की जानकारी देने तथा किसान वैज्ञानिक संवाद एवं लाभार्थियों के चयन सम्बंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिये किसान दिवस का आयोजन माह के तृतीय बुद्ववार को किया जाता है। 15 जून को अपरिहार्य कारणोंवश आयोजन न होने के कारण अब किसान दिवस का आयोजन 22 जून को किया जायेगा।
————–
