किसान सरकारी योजनाओं और देय सुविधाओं का भरपूर लाभ उठायें-जिलाधिकारी
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक सौरभी दीक्षित की गरीमागयी उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ।

किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं देय सुविधाओं का किसान भरपूर लाभ उठायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस की ही तर्ज पर किसान दिवस में प्राप्त किसानों की समस्याओं, शिकायतों को प्रभावी ढंग सेे निस्तारण किया जाता है। उन्होने कहा कि आपके बीच आज पुलिस अधीक्षक महोदय भी उपस्थित हैं आप अपनी समस्यायें रख सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष किसान बंधुओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिये। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा शीघ्र जाॅच कर निस्तारण आशवासन दिया गया।
किसान दिवस में कृषि विज्ञान केन्द्र से आये वैज्ञानिक द्वारा गेहूॅ की फसल को ब्लैक फंगस से बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी किसानों से साझा की। इसी प्रकार बाजरे, दलहन, मक्का व मूॅगफली की फसलों की अच्छी पैदावार करने व खतपतवार से बचाने की जानकारी दी गयी।
गन्ना मूल्य भुगतान के बिन्दु पर जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष का कुल 52 करोड़ रू0 का भुगतान लम्बित है जिसमें से 6 करोड़ 83 लाख का भुगतान कराया जा चुका है और अवशेष भुगतान के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 मनोज कुमार अ्रग्रवाल ने बताया कि जिस प्रकार किसान बधंु कृषि भूमि पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर ऋण लेते हैं वैसी ही सुविधा पशुपालन के क्षेत्र में भी है, इसके लिये एक पशु पर 40 हजार का ऋण 4 प्रतिशत की दर पर दिया जाता है अधिकतम चार पशुओं पर ऋण लिया जा सकता है। इसके लिये केसीसी बनवानी होगी साथ ही पशुओं की ईयर टैंिगंग करवानी होगी और निकटम क्षेत्र का पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाणित कराया जाना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार नेशनल लाइव स्टाॅक मिशन के अंतर्गत देशी नस्ल की 500 बकरी बकरी पालन पर भी योजना संचालित है जिस पर 50 प्रतिशत का अनुदान है और 1000 देशी नस्ल के मुर्गी मुर्गो की हेचरी लगाने हेतु भी 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा। बछिया उत्पादन हेतु कम से कम 100 गायों का पालन करने पर भी अनुदान दिये जाने का प्रविधान है।
अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि नहरों में पानी आपूर्ति की जा रही है 8 मार्च तक पानी उपलब्ध रहेगा इस बीच में एक सप्ताह के लिये पानी रोका जायेगा।
जिला कृषि अधिकारी ने जानकारी दी कि किसान सम्मान निधि पाने के लिये अब बैंक खाते का एनपीसीआई से खाता लिंक होना अनिवार्य है। वंचित किसान अपना ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करा लें अथवा लाभार्थी किसान डाकघर में पहंुचकर आईपीपीबी (इंडियन पोस्ट पेंमेट बैंक) खाता 100 रूपये से खुलवा लें, जब खाता खुलेगा तो स्वतः ही आपका खाता एपीसीआई से लिंक हो जाएगा, जिन किसानों के खाता लिंक नहीं हैं ऐसे किसानों की सूची डाकघर के कर्मियों को भी दी गई है, जिससे वह ग्रामों में पहुंचकर लाभार्थी किसानों के आईपीपीबी खाते खोल सकें, इन खातों के खुलने से किसान का खाता एनपीसीआई से स्वतः ही लिंक जो जाता है। उक्त के उपरांत ही किसान सम्मान निधि मिल सकेगी।
किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला कृषि अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, जिला गन्ना अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, विद्युत, नलकूल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
——————-
