कासगंज (सू0वि0): जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चैहान ने बताया कि बीज, उर्वरक, कीटनाशी रिटेलरों को निवेश डीलरों के लिये कृषि विस्तार सेवा डिप्लोमा कोर्स का एक सत्र में 40 प्रशिणार्थियों को 48 सप्ताह में 40 कक्षा सत्र व 08 फील्ड दौरे का प्रशिक्षण देने हेतु निर्धारित मानदेय पर फैसलीटेटर के चयन हेतु आवेदन 16 मार्च 2021 तक उनके विकास भवन स्थित कार्यालय में लिये जायेंगे। इसमें योग्यता बीएससी/एमएससी कृषि से कम न हो। इनका साक्षात्कार 17 मार्च को होगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा चयन होगा। कृषि, बागवानी 05 वर्षों का अनुभव जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में जिला कृषि कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक/महिला मंगल दल होंगे पुरूस्कृत ।
कासगंज (सू0वि0): प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने जनपद के समस्त विकास खण्डों के युवक/महिला मंगलदलों के अध्यक्षों को सूचित किया है कि जिनकी उम्र 15 से 35 वर्ष के मध्य है और उन्होंने राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे खेलकूद, सामाजिक कार्य, वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, मतदाता जागरूकता रैली, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, जैविक खेती, सौर ऊर्जा, स्वच्छता आदि कार्यो में उत्कृष्ट कार्य किया है, वे अपने समस्त विवरण फोटो सहित निर्धारित प्रपत्र पर भरकर 15 मार्च 2021 तक विकास भवन स्थित युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय में जमा कर दें। ऐसे युवक/महिला मंगल दल को 03 हजार रू0 का पुरूस्कार दिया जायेगा।
