कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से डरें नहीं पूर्ण सतर्कता बरतें। मास्क जरूर पहनें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें और अपना टीकाकरण अवश्य कराये। कोरोना की तीसरी लहर से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिये ग्राम प्रधान सभी ग्रामवासियों को टीकाकरण कराने के लिये प्रेरित करें। प्रथम डोज लग गई है तो दूसरी डोज लगवायें। स्वयं भी टीका लगवायें और अपने परिजनों को भी टीका लगवाकर सुरक्षा कवच धारण करें, अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। कोविड नियमों का पालन करते रहें। निगरानी समितियां सक्रिय रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड टीकाकरण को और अधिक गतिशील बनाया जाये। जिसके लिये अस्पतालों के साथ ही विद्यालयों में भी कैम्प लगाये जा रहे हैं। लोग मास्क अवश्य पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाये। राशन की दुकानों व अन्य दुकानों, मण्डियों, बाजारों में भीड़ न लगाई जाये। दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल आदि पर पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर एवं सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था रखी जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *