मोबा0 नं0 8445154808 तथा 8791292672 एवं वाट्सएप नं0 8791392672

कासगंज (सू0वि0)।  जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद मेें एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का कन्ट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय है।

कोविड से सम्बन्धित समस्त सूचनाओं के आदान प्रदान के लिये कन्ट्रोल रूम के मोबाइल नं0 8445154808 तथा 8791292672 एवं वाट्सएप नं0 8791392672 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।

गेहूं की नीलामी 20 अप्रैल को ग्राम पंचायत घर सुन्नगढ़ी में।

कासगंज (सू0वि0)। उपजिलाधिकारी पटियाली रवेन्द्र कुमार ने सूचित किया है कि तहसील पटियाली के ग्राम कुसौल में अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल अनाज की नीलामी ग्राम व थाना सुन्नगढ़ी के ग्राम पंचायत घर पर 20 अप्रैल 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति नीलामी में समय से प्रतिभाग कर गेहूं की फसल को खरीद सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *